गर्व है हमें अपनी भारतीय सेना पे


1947 में जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला किया
हरि सिंह ने अपनी रियासत भारत में विलय करने का निर्णय लिया

भारतीय सेना ने  पाकिस्तानियों  को  धूल चटाया
ऊंचाई पर टैंक चढ़ा के एक नया इतिहास बनाया 

विश्व को  दिखाई ताकत भारतीय थल सेना ने  
गर्व  है  हमें  अपनी  भारतीय  सेना  पे

1962  में  चीन  से  हुआ  था  गहरा  घाव
पर सेना ने नहीं छोड़ा था देशभक्ति का भाव

1965 में पाक ने  हमला दोहराया तो ,
छक्के छुड़ाए भारतीय वायु सेना ने 
गर्व है हमें अपनी भारतीय  सेना पे 

1971में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध हुआ
मुक्ति वाहिनी ने भारत संग मिलकर,
 अपनी सेना को कमजोर किया

93000  सैनिकों  ने  किया  आत्मसमर्पण 
भारतीय सेना के आगे कर दिया सर्वस्व अर्पण 

 लहरों पर रचा था इतिहास भारतीय नौसेना ने
गर्व  है  हमें  अपनी  भारतीय  सेना  पे 

1999 में कारगिल में ऑपरेशन विजय चलाया 
पाकिस्तानियों   को  देश से बाहर  भगाया 

हर बंकर में गूंजा भारतीयों का स्वर
है  हमें  इस भारतीय  सेना  पे  गर्व

फिर मुंबई, पुलवामा जैसे अनेकों आतंकी हमले किया
पर हार न मानी सेना ने ईंट का  जवाब पत्थर से  दिया

पहलगाम का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया गया
नष्ट करके आतंकी ठिकानों को, 
 पाक को हमेशा के लिए सचेत किया गया

अबकी बार जो देखेगा भारत को  बुरी नज़र से,
मरेंगे  गोली  सीधे उसके  भेजा पे 
गर्व है हमें अपनी भारतीय सेना पे

          ✍️✍️संदीप कुमार ✍️✍️
             (रजौली, रायबरेली)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या हुआ इन लोगों को

मैं क्या लिखूं

चोरों का हल्ला